---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले में ADM सहित 4 नए अधिकारियों की पदस्थापना, 3 अधिकारियों का तबादला

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: सीधी जिले में ADM सहित 4 नए अधिकारियों की पदस्थापना, 3 अधिकारियों का तबादला

Sidhi news : भोपाल/सीधी। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा जारी की गई प्रशासनिक सर्जरी में सीधी जिले को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से रिक्त चल रहे अपर कलेक्टर (ADM) के पद पर मऊगंज के संयुक्त कलेक्टर बृजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पदस्थापना सीधी में की गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल सात अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की घोषणा की गई है, जिसमें सीधी जिले के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वहीं चार नए अधिकारियों की सीधी में नियुक्ति हुई है।

सीधी से स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश मिश्रा को मैहर भेजा गया है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी का तबादला सिंगरौली किया गया है। गोपद बनास के एसडीएम रहे संयुक्त कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा को नर्मदापुरम के लिए रवाना किया गया है।

वहीं जिन अधिकारियों की नई पदस्थापना सीधी जिले में की गई है, उनमें सिंगरौली के संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार शुक्ला को गोपद बनास एसडीएम बनाया गया है। गुना से संयुक्त कलेक्टर विकास कुमार आनंद को भी सीधी लाया गया है। साथ ही छतरपुर के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार शुक्ला को सीधी भेजा गया है।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सीधी जिले को एक अनुभवी अधिकारी के रूप में बृजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के रूप में ADM मिला है, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है। जिला प्रशासन में इस फेरबदल को संतुलन बहाल करने वाला कदम माना जा रहा है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn