---Advertisement---

Sidhi news:न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में चालीसवें निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:एक सैकड़ा की जाँच,25 मरीज़ निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना 

Sidhi news:न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में आज 10 जनवरी 2026 को ऋषिकेश फ़ाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश आश्रम बड़ा बांध हनुमानगढ़ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन की ऋँखला में यह चालीसवाँ नेत्र परीक्षण शिविर था। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक माह की 10 तारीख को आयोजित किया जाता है। निशुल्क नेत्र जांच शिविर में आँखों के डॉक्टर ज़रूरतमंद लोगों की आँखों की मुफ्त जाँच करते हैं और दृष्टिदोष, मोतियाबिंद या अन्य आँखों की समस्याओं का पता लगाकर मुफ्त चश्मे, दवाइयाँ  देते है ज़रूरी होने पर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट ऑपरेशन हेतु ले जाया जाता है। नेत्र शिविर का उद्देश्य होता है की समाज के हर वर्ग को अच्छी नेत्र देखभाल मिल सके और अंधापन रोका जा सके।

Sidhi news:इस वार के शिविर में आस पास के कई गाँवों से सैकडों मरीज नेत्र की जाँच करवाने शिविर स्थल पहुँचे। पिछले माह दिसंबर में जिन मरीज़ों का मोतियाबिंद ऑपरेशन  किया गया था उनका फॉलोअप चेकप करने के उपरांत निःशुल्क चश्में वितरित किए गए। आज के शिविर में सभी आगंतुकों को ऋषिकेश फाउंडेशन के सेवदारों द्वारा जलपान करवाया गया। फिर चिकित्सकों द्वारा मरीज़ों नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार निःशुल्क आई ड्राप वितरित किए गए । जाँच के बाद 25 मरीजों को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। सेवादरों द्वारा शिविर में पहुँचे सभी आगंतुकों को फल और बिस्किट भेंट किए गए। चित्रकूट जाने वाले सभी मरीज़ों को फल और बिस्किट के साथ भोजन के पैकेट भी भेंट किए गए।

ऋषिकेश फ़ाउंडेशन परिवार सभी मरीज़ों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य लाभ की कामना करता है

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn