---Advertisement---

Sidhi news:रास्ते के विवाद को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के हड़वडो गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार की दोपहर दबंगों ने घात लगाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ऐसे भड़का विवाद, फिर हो गई हत्या

34 वर्षीय नंदलाल साकेत के अनुसार, उनके परिवार का रास्ते को लेकर राम मिलन साकेत, लछिमन साकेत, बाबूलाल साकेत से तीन-चार साल से विवाद चल रहा था। कोर्ट से जीतने के बावजूद, विपक्षी पक्ष ने फिर से रास्ते पर निर्माण शुरू कर दिया था। तहसीलदार के आदेश पर निर्माण को गिराया गया, लेकिन 16 मार्च को गांव के ही प्रवीण सिंह चौहान के उकसाने पर वे दोबारा निर्माण करने लगे।

Sidhi news:जब पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे नंदलाल के पिता परमेश्वर प्रसाद साकेत पर हमला कर दिया गया। बाबूलाल साकेत, सचिन साकेत, कौशल साकेत, राम मिलन साकेत, जुग्गुन साकेत, श्रीनाथ साकेत, राम पती साकेत, सागर साकेत, मुन्नी साकेत और धनेशरी साकेत ने उन्हें जबरन बाबूलाल साकेत के घर ले जाकर बेरहमी से पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

शोर सुनकर दौलत साकेत और दीपक साकेत समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को बचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sidhi news:घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जिला अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने परिजनों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार यौन शोषण, युवक पुलिस के गिरफ्त में
शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार यौन शोषण, युवक पुलिस के गिरफ्त में

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार यौन शोषण, युवक पुलिस के गिरफ्त...

Share & Earn