---Advertisement---

Sidhi news:बहरी वन परिक्षेत्र के सोन घड़ियाल (जोगदाह) में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम, छात्रों ने जाना वनों का महत्व

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी जिले के बहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोन घड़ियाल (जोगदाह) क्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अमिलिया एवं शासकीय हाई स्कूल बरबाधा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Sidhi news:कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बच्चों को अनुभूति कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि वनों का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी, जिससे बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित हो सके।

Sidhi news:इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वहीं कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी के साथ-साथ दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn