---Advertisement---

Sidhi news:जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में अटल टिंकरिंग लैब प्रदर्शनी का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं तकनीकी दक्षता के विकास के उद्देश्य से 13 फरवरी 2026 को अटल टिंकरिंग लैब प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित की गई।

Sidhi news:कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. के. त्रिपाठी, उप-प्राचार्य श्री एस. के. तिवारी तथा अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी श्री हरदीप (टीजीटी गणित) के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न नवाचारी मॉडल एवं तकनीकी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने सराहा।

Sidhi news:इस अवसर पर पीएम श्री योजना के अंतर्गत 40 दिनों के लिए नियुक्त प्रशिक्षक श्री आशीष शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, समस्या समाधान तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

Sidhi news:कार्यक्रम के अंत में एटीएल ट्रेनर श्री आशीष शर्मा ने प्राचार्य, उप-प्राचार्य, अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं ‘करके सीखने’ की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी उमरिया तपस...

Share & Earn