Sidhi news:वृक्ष काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, सगे भाई पर गडासे से जानलेवा हमला
सीधी -सेमरिया संवाददाता
Sidhi news:पुलिस थाना सेमरिया अंतर्गत चौकी बम्हनी के ग्राम चौपाल खाम में वृक्ष काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भाई-भतीजों ने मिलकर अपने ही सगे भाई पर गडासे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल अवस्था में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को पहले सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते हमला किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

