---Advertisement---

Sidhi news:पेड़ के हिस्से को लेकर खूनी विवाद, यूकेलिप्टस काटने पर भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटा, पैर फ्रैक्चर, सेमरिया अस्पताल में भर्ती

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पेड़ के हिस्से को लेकर खूनी विवाद, यूकेलिप्टस काटने पर भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटा, पैर फ्रैक्चर, सेमरिया अस्पताल में भर्ती

Sidhi news:बम्हनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौफ़ाल से एक सनसनीखेज मारपीट का मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक जमीन में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बथरू साकेत नामक व्यक्ति को उनके ही परिवार के लोगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बथरू साकेत ग्राम चौफ़ाल पवाई के निवासी हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने हिस्से की जमीन में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने की बात कही। बथरू साकेत का कहना है कि यह पेड़ उनके हिस्से में आता है, इसलिए वे इसे काट रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बड़े भाई के बेटे दिनेश साकेत, दिन्नू साकेत और मनोज साकेत ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया।

पीड़ित बथरू साकेत ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीछे से उन पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जब वे जमीन पर गिर पड़े तो आरोपियों ने पत्थरों से भी हमला किया। इस हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, वहीं एक पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Sidhi news:घायल अवस्था में बथरू साकेत को उनकी पत्नी सुनीता साकेत ने तत्काल सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित की हालत स्थिर है, लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के कारण लंबे इलाज की आवश्यकता हो सकती है।

वहीं पूरे मामले को लेकर बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मारपीट के संबंध में पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn