---Advertisement---

Sidhi news:उचित मूल्य दुकान पर महिला सेल्समैन से दबंगई: शराब के नशे में अतिरिक्त राशन मांगने पर तीन घंटे तक हंगामा, सरपंच पर भी उठे सवाल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:उचित मूल्य दुकान पर महिला सेल्समैन से दबंगई: शराब के नशे में अतिरिक्त राशन मांगने पर तीन घंटे तक हंगामा, सरपंच पर भी उठे सवाल

 

Sidhi news:जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवंधा में 17 जनवरी 2026 को उचित मूल्य दुकान पर एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पदस्थ महिला सेल्समैन सुभद्रा द्विवेदी, जो कि विधवा हैं, ने स्थानीय दबंग द्वारा की गई बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, बरवंधा निवासी शिवबहादुर सिंह, जो कि स्थानीय सरपंच मुकेश सिंह के परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं, शराब के नशे में दुकान पर पहुंचे। उनकी खाद्यान्न परची में नियमानुसार 30 किलो अनाज दर्ज था, लेकिन वे जबरन 40 किलो राशन की मांग करने लगे। जब महिला सेल्समैन ने नियमों का हवाला देते हुए अतिरिक्त राशन देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Sidhi news:आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवबहादुर सिंह ने दुकान पर छीना-झपटी की और लाठी लेकर मारने की धमकी देते हुए हमला करने की कोशिश की। यह पूरा घटनाक्रम लगभग तीन घंटे तक चला, जिससे दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अन्य हितग्राही भी दहशत में आ गए।

मामले को और गंभीर बनाता है सरपंच की भूमिका। पीड़िता के अनुसार, पंचायत के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सरपंच मुकेश सिंह द्वारा एक ऑडियो संदेश डाला गया, जिसमें यह कहा गया कि शिवबहादुर सिंह उन्हें गाली दे रहा है, साथ ही महिला सेल्समैन से यह भी कहा गया कि “तुम बढ़ा-चढ़ाकर वीडियो मत डालो।” इस रवैये से पीड़िता को न्याय की उम्मीद टूटती नजर आई।

सरपंच स्तर पर समस्या का समाधान न होने पर महिला सेल्समैन बहरी थाना पहुंची, लेकिन आरोप है कि वहां भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का साला बहरी थाने में पदस्थ है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई से बच रही है।

इस पूरे मामले ने न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक महिला कर्मचारी की सुरक्षा और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा की हैं।

नोट: यह पूरी खबर शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर है। आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn