Sidhi news:सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आज निरीक्षण किया गया। जहां शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सिंह चौहान और beo इंद्रसेन त्रिपाठी के द्वारा निरीक्षण किया गया।
Sidhi news:निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह पटेल ने स्कूल प्रबंधन पर जमकर फटकार लगाईं है। जहां श्रीमान सिंह beo इंद्रसेन त्रिपाठी को यह निर्देशित किया है कि तत्काल संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। जो अतीत शिक्षक मौजूद नहीं है उनके खिलाफ कार्यवाही करें और जो रेगुलर शिक्षक हैं उनके खिलाफ नोटिस से जारी कर उन्हें जवाब मांगे।
Sidhi news:इसके अलावा विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष पूर्ण रूप से बन रहा है वहां कंप्यूटर की कक्षाएं संचालित नहीं होती है ऐसा लोगों ने आरोप लगाया था। साथी शिक्षक कभी टाइम से नहीं आते हैं और बच्चों को नहीं पड़ते हैं जिसकी जानकारी भी ली गई। जहां जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
Sidhi news:वहीं पूरे मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंद्रसेन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई है जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।