---Advertisement---

Sidhi news:सीधी मे फैला हैजा,3 लोगो की हुई मौत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news: अमरोला ने उल्टी और दस्त 3 लोगो की हुई मौत,आधा दर्जन लोग हुए बीमार।

Sidhi news : सीधी जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुइमाड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरोला के हरर्ई में उल्टी व दस्त लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन बैगा जाति के लोग जो इस बीमारी के चपेट में आ गए हैं।

 

बैगा परिवार मे जिसकी मौत हुई है उनका नाम रीना बैगा पति गणेश बैगा उम्र 38 वर्ष है और उनका 17 वर्षीय बालक बेटू बैगा की भी मौत हुई है। वही अमरोला गांव में एक साल के बालक अंकित पिता विजय सिहं की मौत भी हुई है।

 

जहा पूरे मामले के संबंध में भाजपा नेता सुरेंद्र बैस के द्वारा सीधी जिला कलेक्टर से बीमारी के संबंध मे बात की गई है।जिसके बाद कलेक्टर सीधी से आश्वासन मिला और मेडिकल टीम गांव मे पहुचकर इलाज कर रही है।

वही जो पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी से बात की गई तब उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि दो लोगों की मौत एक ही परिवार से हुई है और एक अन्य गांव के बच्चे की मौत हुई है। हालांकि मैं जांच टीम का गठन कर दिया है और जांच टीम अपना कार्य कर रही है और सभी संबंधित व्यक्तियों को हॉस्पिटलाइज्ड भी किया जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा
अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा

अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से...

Share & Earn