---Advertisement---

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सीधी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं – सांसद डॉ राजेश मिश्रा

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक – सांसद

Sidhi news:सांसद खेल महोत्सव के द्वितीय दिवस सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में विभिन्न प्रतियोगिताओं खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद की फोटो पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।

Sidhi news:मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने बच्चों को उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया और प्रधानमंत्री जी के इस स्वर्णिम पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए कई तरह के अवसर उपलब्ध हैं। अवसरों को पहचान कर इनका लाभ उठाना चाहिए। सांसद ने कहा कि यह महोत्सव ग्राम पंचायत स्तर से संसदीय क्षेत्र स्तर तक मनाया जाएगा। इसके लिए 29 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है जो 20 सितंबर तक जारी रहेगा। 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जावेगा। सांसद ने युवाओं को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। सांसद द्वारा सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने हेतु शपथ के द्वारा कृत संकल्पित कराया गया।

Sidhi news:अपर कलेक्टर श्री बीपी पाण्डेय ने बताया कि फिट इंडिया मिशन द्वारा 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है जिसका प्रेरक थीम ‘‘एक घंटा खेल के मैदान में‘‘ है। इस आंदोलन का उद्देश्य जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए हर दिन कम से कम एक घंटा शारिरिक गतिविधियां करने महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के.सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ – साथ खेल को भी महत्व देने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात खो-खो की प्रतियोगिता संपन्न हुई और अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सोनी विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र द्वारा किया गया एवं आभार महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.रविंद्र नाथ सिंह द्वारा किया गया।

Sidhi news : उक्त कार्यक्रम एसडीएम श्री राकेश शुक्ला, तहसीलदार श्री राकेश शुक्ला, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राम नारायण स्वर्णकार, डॉ.अरविंद त्रिपाठी, डॉ. के.बी. सिंह, डॉ.उमेश विश्वकर्मा, प्रो. दिवाकर सिंह,प्रो. उमाकांत साहू, डॉ. कोमल पांडे, श्रेया शर्मा, अरशद अंसारी, विकास सिंह, अरविंद सोनी, रामानुज पटेल, प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित मानिंद शेर अली खान एवं कैलाश वर्मा सहित छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ओबीसी आरक्षण मामले में सरकार की टालमटोल और कमजोर पैरवी पर कड़ा विरोध
ओबीसी आरक्षण मामले में सरकार की टालमटोल और कमजोर पैरवी पर कड़ा विरोध

ओबीसी आरक्षण मामले में सरकार की टालमटोल और कमजोर पैरवी पर कड़ा विरोध कमलेश्वर...

Share & Earn