---Advertisement---

Sidhi news:खनिज के अवैध परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी, सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में वन-खनिज-पुलिस के संयुक्त दल (जिला टास्क फोर्स) द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र महोबे, वनपरिक्षेत्राधिकारी चुरहट श्री नवीन सिंह एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन श्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 31.01.2026 की रात्रि तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज कोयले का अनाधिकृत रूप से, अभिवहन पारपत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के बिना परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक UP70LT7682 एवं MP17ZH9027 को तथा खनिज रेत का बिना अभिवहन पारपत्र परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक MP20GA7115 को नियमानुसार खनिज सहित जब्त किया गया।

Sidhi news:जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर माननीय कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की शिकायतों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

---Advertisement---
Share & Earn