---Advertisement---

Sidhi news:भारत में उदारीकरण और आर्थिक सुधारों के प्रणेता रहे डॉ. मनमोहन सिंहः ज्ञान

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को भारत के लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। उदारीकरण के जरिए भारत में महामंत्री शीलारानीआर्थिक सुधारो के प्रणेता रहे डॉ. सिंह न सिर्फ एक कुशल प्रधानमंत्री और राजनीतिज्ञ थे बल्कि वे विश्व विख्यात अर्थशास्त्री रहे। उनके निधन से देश के साथ-साथ पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका स्थान कभी भरा नहीं जा सकेगा।

Sidhi news:जिला प्रवक्ता पंकज सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार शोक सभा में उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा,साकेत, महामंत्री दिलीप सितानी, हारून मंसूरी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व को याद किया। शोक सहश्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह चौहान रिंकू, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह, सरदार अजीत सिंह, महामंत्री अशोक कोरी, ओंकार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कोषाध्यक रजनीश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू, अरविंद तिवारी संकट, चंद्रावती साकेत सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामद
कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामद

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं...

Share & Earn