---Advertisement---

Sidhi news:गणेश स्कूल के सीटीओ विश्वास पाण्डेय बने थर्ड एनसीसी ऑफिसर

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीधी के एनसीसी के केयर टेकर ऑफिसर (सीटीओ) विश्वास पाण्डेय को एनसीसी थर्ड ऑफिसर रैंक प्रदान की गई। उन्होंने अफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर (महाराष्ट्र) में 3 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक 45 दिवसीय पीआरसीएन कोर्स में भाग लिया और सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें एनसीसी थर्ड ऑफिसर बनाया गया है। जिससे विद्यालय में उल्लास का माहौल है। 3 एमपी बटालियन एनसीसी, रीवा के कमान अधिकारी संदीप जसपाल एवं विद्यालय संचालक नीरज शर्मा ने उन्हें इस कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे अपनी इस ट्रेनिंग से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। विश्वास पाण्डेय ने बताया, पीआरसीएन कठोर सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें पीटी परेड, ड्रिल अभ्यास, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग ट्रेनिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास सत्र, सामुदायिक विकास और आपदा प्रबंधन, शारीरिक और लिखित मूल्यांकन तथा जागरूकता सम्बन्धी आदि।

Sidhi news:विद्यालयों में एनसीसी बटालियन में एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने में एसोसिएट एनसीसी आफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकुशल प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्था के सहायक निदेशक अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स, संजय सिंह चौहान, अर्चना मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय एवं शिवार्चन द्विवेदी सहित सभी शिक्षकों ने भी इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn