Sidhi news:सीधी जिले के जनपद क्षेत्र सिहावल अंतर्गत विभित्र विद्यालयों में समूह संचालकों के द्वारा रसोइयों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता। शासन द्वारा गैस सिलेंडर तो दे दिया गया मगर समूह संचालकों की मनमानी की वजह से मुख्यमंत्री की लाडली बहन आंखों से आंसू पहुंचने को मजबूर हो रही है। शासन की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। सीधा समूह संचालक अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मिली भगत करके उनको पैसा देते हैं और मध्यान भोजन भी सही तरीके से नहीं बन पाता। बहुत |
Sidhi news:सारी विद्यालयों में मध्यान भोजन बनाने के नाम पर पूरी तरह खेल होता है। सिर्फ मीनू दिखावा तक रह गया है। मध्यान भोजन बनाने वाले महिलाओं ने यह भी बताया कि जब से यहां खाना मैं बनाने लगी सरकार के द्वारा पैसा तो मिलता है मगर हमारी आंख पूरी तरह जलती और खुजली होती है। इन समूह संचालकों की मनमानी की वजह से रसोइयों पर स्वास्थ्य की समस्याएं भी आ पड़ी है। शासन के द्वारा बैठे अधिकारी, कर्मचारी कभी निरीक्षण करने तक नहीं आते। सरकार जगह-जगह उज्वला योजना के तहत सिलेंडर देने की बात कर रही है और उसमें गैस में सब्सिडी भी देती है मगर समूह संचालक क्षेत्र में मनमानी कर रहे हैं।