Sidhi news:भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के मार्गदर्शन में सीधी जिले के हर्षवर्धन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चिराग पासवान से औपचारिक मुलाकात की। हर्षवर्धन सिंह ने सदस्यता ग्रहण करते हुए इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन्हें अरुण सिंह के आशीर्वादऔर लंबे समय से उनके साथ रहकर राजनीति की बारीकियां सीखने के बाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने अरुण सिंह को अपना गुरु और पिता तुल्य बताया।
Sidhi news:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चिराग पासवान के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया और युवा राजनीति के सही मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन दिया। हर्षवर्धन ने मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. महेंद्र सिंह ने संगठन के कार्यों में निष्ठा और ईमानदारी का महत्व सिखाया। हर्षवर्धन ने भारतीय जनता पार्टी को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एकविचारधारा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों पर काम करने वाला मंच है, जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण की योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और देशसेवा का संकल्प भी व्यक्त किया।
Sidhi news:मुख्यमंत्री से मुलाकात भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हर्षवर्धन सिंह ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया और उनसे भरपूर स्नेह प्राप्त किया। हर्षवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा, मैं पार्टी की नीतियों और आपके नेतृत्व में प्रदेश और अपने जिले की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने के लिए तत्पर हूं।