---Advertisement---

Sidhi news:पत्नी की मौत का गम नहीं सह सका पति,लगाई फांसी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : पत्नी की मौत के दूसरे दिन पति ने भी कर ली आत्महत्या।

पत्नी के मायके पक्ष ने हत्या का लगाया था आरोप।

संवाददाता अभिनय शुक्ला

Sidhi news : मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुही में एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई, जहां एक महिला को फांसी के फंदे पर झूलने से ससुराल वालों ने आत्महत्या की सूचना थाना में दिया। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के दूसरे दिन मृत महिला का पति भी पेड़ में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरती पति राजबहोर साहू (28) निवासी छुही थाना मझौली की मौत 5 सितंबर को हुई। उसका शव फांसी के फंदे परलटकता मिला था। जिसे ससुराल वालों ने आत्महत्या बताते हुए थाना मझौली में सूचना दिये थे। वहीं घटनास्थल पर मृत महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे, जिसमें पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया था। उसके दूसरे दिन मृत महिला के पति राजबहोर साहू पिता भीमसेन (30) वर्ष निवासी छुही

भी एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn