---Advertisement---

Sidhi news: जमोड़ी पुलिस ने 60 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब किया जप्त

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

Sidhi news:इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस द्वारा 10 जनवरी को आरोपी रवी प्रसाद जायसवाल पिता रामकृपाल जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी पनवार चौहानन टोला के कब्जे से 4 प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 ली0 कच्ची देशी हाथ भट्टी महुआ की अवैध शराब कीमती 11 हजार रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त कर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना मे लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक विशाल शर्मा, प्रआर किरण मिश्रा, लल्लू विश्वकर्मा एवं शांति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn