---Advertisement---

Sidhi news:जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: घर से नाराज होकर नागपुर गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता-: अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘दस्तयाबी अभियान’ के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से एक गुमशुदा नाबालिग किशोरी को नागपुर (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है।

घटना का विवरण

विगत दिनों थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़ित परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास काफी खोजबीन की, किंतु किशोरी का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की थी, जिस पर थाना जमोड़ी में तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्यप्रणाली और दस्तयाबी

Sidhi news:मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी नें उनि0 वर्षा यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग लड़की नागपुर में अपने किसी मित्र के पास है।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए किशोरी से संपर्क स्थापित किया गया और उसे समझाइश देकर वापस जिला सीधी बुलाया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह माता-पिता द्वारा दी गई डांट से नाराज थी, जिसके कारण वह बिना बताए नागपुर काम की तलाश में चली गई थी। पुलिस द्वारा वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी संतान को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है।

सराहनीय भूमिका

Sidhi news:उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उनि वर्षा यादव, प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न एवं आरक्षक अभिषेक का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने राज्य स्तरीय शिविर में किया प्रतिनिधित्व
Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने राज्य स्तरीय शिविर में किया प्रतिनिधित्व

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के छात्र...

Share & Earn