---Advertisement---

Sidhi news: जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर जप्त, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जमोड़ी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

जमोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर रीवा-सीधी मार्ग से रामपुर नैकिन की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रीवा-सीधी रोड NH-39 पर तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक MP 18 T 5550 को रोककर जांच की गई।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 25 पेटी स्टॉक बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 195 लीटर पाई गई। मौके पर वाहन चालक अवनीश सिंह पिता सुरेंद्र सिंह बघेल निवासी कंधवार थाना रामपुर नैकिन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग ₹75,000 मूल्य की बीयर एवं ₹5 लाख कीमत की बोलेरो वाहन जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जमोड़ी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में अवैध शराब के संबंध में पतासाजी एवं जांच की जा रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार
सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार

संवाददाता-:अनिल शर्मा सीधी जिले की बहरी तहसील को नए तहसीलदार के रूप में हिमांशु...

Share & Earn