---Advertisement---

Sidhi news:खनिज के अवैध परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, 8 वाहन जब्त, प्रकरण दर्ज

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिहावल प्रिया पाठक तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज-राजस्व-पुलिस के संयुक्त दल द्वारा 9 फरवरी 2026 को अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।

Sidhi news : तहसीलदार दिनेश तिवारी, थाना प्रभारी राकेश वैस एवं प्रभारी खनि निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में ग्राम हर्दी, तहसील बहरी में जांच के दौरान एक हाईवा वाहन क्रमांक UP63AT9435 द्वारा गिट्टी तथा मिनी ट्रक टाटा 1216 क्रमांक UP64T5754 द्वारा बोल्डर का बिना वैध अभिवहन पास परिवहन करते हुए पाया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना अमिलिया परिसर में खड़ा कराया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रक क्रमांक UP65D2437, हाईवा क्रमांक MP17HH4551, ट्रेलर क्रमांक CG15EG9727 तथा ट्रेलर क्रमांक MP17ZG3727 द्वारा अभिवहन पास में अंकित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने पर उन्हें भी जब्त कर थाना अमिलिया में खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में तहसीलदार मड़वास धनुकुमार टोपो, थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल एवं प्रभारी खनि निरीक्षक देवेन्द्र महोबे के नेतृत्व में ग्राम शंकरपुर, भदौरा में टाटा 407 वाहन क्रमांक MP66G0329 द्वारा बिना वैध अभिवहन पास रेत परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहन जब्त कर थाना मड़वास में खड़ा कराया गया। वहीं टाटा 912 वाहन क्रमांक MP53GA4218 द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करने पर वाहन जब्त कर पुलिस चौकी टिकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

Sidhi news:उक्त सभी वाहनों एवं संबंधित वाहन स्वामियों/चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

कलेक्टर द्वारा जिला टास्क फोर्स की दैनिक कार्यवाहियों की समीक्षा की जा रही है। जिले में जहां-जहां से खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने राज्य स्तरीय शिविर में किया प्रतिनिधित्व
Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने राज्य स्तरीय शिविर में किया प्रतिनिधित्व

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के छात्र...

Share & Earn