Sidhi news: खरीददारी करने बाजार में उमड़ी भीड़
संवाददाता अविनय शुक्ला (7723041705)
Sidhi news: हिंदू धर्म में महिलाओं के अनेक व्रत आते हैं जिन्हें यह व्रत सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं चांद का दीदार करने के पूर्व तक निर्जला व्रत रहकर अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। चांद का दीदार होने के बाद विधि-विधान से पूजा उपरांत व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं। इस दिन वह सज-धज कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा माता की पूजा करती हैं। इस व्रत की तैयारी के लिए महिलाएं सप्ताह भर से बाजार में आकर्षक आभूषणों के साथ-साथ श्रृंगार सामग्री व साडियों का कलेक्शन करने में जुटी रहीं। यही वजह रही कि बीते सप्ताह भर से बाजार में अच्छी खासी।
Sidhi news: भीड़ भी बनी रही। कहा जाता है कि इस दिन महिलाएं भगवान शिव माता पार्वती, कार्तिकेय एवं भगवान गणेश तथा चंद्रमा माता की पूजा करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत आज 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शायं 755 परचंद्रोदय केटूटेगा। सुबह से ही घरों सहित मंदिरों में व्रत रखने वाली महिलाएं भगवान शिव माता पार्वती की आराधना में लीन हो जाते हैं। ऐसा कहा गया है कि इस दिन भगवान शिव की पार्थिव पूजा करने से शिव जी द्वारा व्रती महिलाओं को वांछित फल एवं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देते है। यही वजह है कि इस दिन शिवालयों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रहती है।