---Advertisement---

Sidhi news:सरसी आयरलैंड में मान्या की प्रस्तुति होगी आज

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मध्य प्रदेश के इकलौते बाणसागर बांध सरसी ब्यौहारी में नव निर्मित आयरलैंड का आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायिका विंध्य की बेटी मान्या पाण्डेय को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं एमपी टूरिज्म विभाग द्वारा आमांत्रित किया गया है।

जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मान्या पाण्डेय बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी और उनके साथ लोक गायक नरेंद्र बहादुर सिंह, कपिल तिवारी, हरिवन्द्र मिश्रा, पवन शुक्ला, कर्णवीर सिंह आदि कलाकार संगत देंगे।

Sidhi news:राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय पर्यटन की ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस कारण उन्हें पर्यटन विभाग एवं पर्यटन विकास निगम के द्वारा आमांत्रित किया जाता है। मान्या पाण्डेय लम्बे समय से बघेली लोकगीतों का देश भर में विस्तार कर रही है और उनके लोकगीत देश हीनहीं विदेशों में भी सुने जाते है। सबसे अच्छी बात यह है कि मान्या पाण्डेय के बघेली लोकगीत सबसे ज्यादा युवा वर्ग व महिलाएं पसंद करती हैं और उनके लोकगीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Sidhi news:मान्या पाण्डेय भारत सरकार संस्कृत्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग, जन सम्पर्क विभाग, पर्यटन विभाग की लोक कलाकार है। इस कारण वह स्थानीय कार्यक्रमों में बहुत कम शामिल हो पाती है। मान्या पाण्डेय अभी तक देश के 18 प्रदेशों में 300 सौ से ज्यादा मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शराब के लिए रंगदारी नहीं मिली तो बरपा कहर! मनिकवार में दिनदहाड़े हमला, जेसीबी चालक का पैर टूटा
शराब के लिए रंगदारी नहीं मिली तो बरपा कहर! मनिकवार में दिनदहाड़े हमला, जेसीबी चालक का पैर टूटा

शराब के लिए रंगदारी नहीं मिली तो बरपा कहर! मनिकवार में दिनदहाड़े हमला, जेसीबी...

Share & Earn