---Advertisement---

Sidhi news:जर्जर पुल से आवाजाही बन सकती है बड़ी दुर्घटना का कारण 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

Sidhi news:कलेक्ट्रेट के समीप सूखा नाला वार्ड क्रमांक में स्थित है पुल

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार प्रशासन द्वारा नहीं कराया जा रहा सुधार 

Sidhi news:सीधी. कलेक्ट्रेट के समीप वार्ड क्रमांक एक की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित सूखा नाला पुल की हालत अत्यंत दयनीय है, इस संबंध में स्थानीय लोगों की सूचना पर कई बार मीडिया द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन के सामने तस्वीरें रखी गई, लेकिन आज तक जर्जर पुल के सुधार एवं पुनर्निर्माण की कार्यवाही नहीं की गई है।

Sidhi news:उल्लेखनीय है कि शहर में नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 1 में कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित सूखा नाला की जर्जर पुल से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई है। तत्संबंध में वार्ड वासियों ने बताया कि यहां की जर्जर एवं काफी नीचे स्थित पुल के कारण कई तरह की परेशानियां बनी हुई हैं। खासतौर से पुल के जगह-जगह से उखड़ जाने के कारण सडक़ हादसे का खतरा भी बना रहता है। यह पुल जहां पर स्थित है वहां पानी का भराव हमेंशा काफी ज्यादा रहता है। जिसके चलते गंदा पानी भी पुल के ऊपर अक्सर आ जाता है। और इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को गंदे पानी के ऊपर से चलना पड़ता है। उक्त जर्जर पुल के निर्माण की मांग वार्ड वासियों द्वारा काफी अरसे से की जा रही है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है ऐसे में इस जगह पर ऊचे पुल का निर्माण यहां हो जाने पर आवाजाही की सुविधा जहां बेहतर होगी वहीं लोगों की समस्या का भी सार्थक निदान हो सकेगा।

दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन 

Sidhi news:कलेक्ट्रेट के समीप सूखा नाला पुल वार्ड क्रमांक एक की हालत कभी जर्जर हो चुकी है, इस संबंध में कई बार स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचित भी किया गया लेकिन अभी तक पुल सुधार के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है, जिस दिन कोई अप्रिय वारदात हो जाएगी उस दिन जिम्मेदारों की आंखें खुलेगी। कारण कि यह पुल काफी पुराना होने के चलते जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है, पुल का स्लैब जगह-जगह टूटा हुआ है, रेलिंग नाममात्र की नहीं है और हमेशा इस जगह पर पानी का भराव बना रहता है, ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना सामने आ सकती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में प्रशासनिक फेरबदल,11 नायब तहसीलदारों और प्रभारियों का कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सीधी में प्रशासनिक फेरबदल,11 नायब तहसीलदारों और प्रभारियों का कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सीधी में प्रशासनिक फेरबदल,11 नायब तहसीलदारों और प्रभारियों का कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी...

Share & Earn