Sidhi news:आज बुधवार के दिन पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती का कार्यक्रम मनाया जा रहा है जहां पर आज उनकी 100वी जयंती है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती पर पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप मे इसे मनाते है। जहा आज सीधी के ग्राम शिवपुरवा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर सांकेतिक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
Sidhi news:पदयात्रा में लोगों से साथ चलने की भारतीय जनता पार्टी के सीधी से सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अपील की है। जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जानकारी साझा की है। स्व.अटल बिहारी वाजपेई का राजनीतिक जीवन में का महत्व रहा है इसके बारे में सभी लोगों को जानकारी दी है। इस पूरे मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि भी साथ मे सम्मिलित हुई है।
Sidhi news:इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री डॉ. मनोज मिश्रा एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।