Sidhi news:भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को 46 वा स्थापना दिवस भव्यता और दिव्यता के साथ जिले के 1037 बूथो पर मनाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आम जनों के साथ मिलकर पार्टी का जन्म दिवस पार्टी की गौरवपूर्ण उपलब्धियां के साथ मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं। उक्त आशय के विचार पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने व्यक्त किया।
Sidhi news:इस अवसर पर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की टोली के संयोजक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, समिति के सदस्य जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान उपस्थित रही। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नए युग की शुरुआत कर रही है। एक राष्ट्र एक चुनाव, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा में 12 लाख रुपए करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं।