---Advertisement---

Sidhi news:मैं हूं अभिमन्यु के जरिए थाना प्रभारी कर रहे महिलाओं को जागरूक

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने कुसमी पुलिस ने शुरू किया ‘मैं हूं अभिमन्यु अभियान’

अमित श्रीवास्तव।

Sidhi news : मध्य प्रदेश के सीधी जिला पुलिश अधीक्षक के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराधों व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु” (I am Abhimanyu) अभियान शुरू किया गया है।

जिलेभर में गुरुवार से शुरू हुआ यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले में भी कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी के चलते कुसमी पुलिस द्वारा कुसमी थाना क्षेत्र के प्रमुख स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर “मैं हूंअभिमन्यु” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शुक्रवार सुबह कुसमी मैदान मे दौड़ का आयोजन किया गया।

Sidhi news : यह दौड़ स्थानीय चौराहा से शुरू होकर बेलहा तिराहा होते हुए कुसमी मैदान पर समाप्त हुई। यहां पर कुसमी प्रभारी के सौजन्य से पुरस्कार वितरण भी किए गए। इस दौरान “मैं हूँ अभिमन्यु” का सेल्फी पॉइंट सभी प्रमुख स्कूल, कॉलेज, दुर्गा पंडाल में भी लगाया गया है।

थाना प्रभारी ने युवाओ को जानकारी देते हुये बताया कि यह है ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का उद्देश्य

बता दें कि “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं के चलते होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को भी बढ़ावा देते हैं।

इसलिए यह पहल अभद्रता, असंवेदनशीलता और लिंग भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ध्यान खींचने का काम करती है। वहीं बालिका भ्रूण हत्या, अशिक्षा और महिलाओं को समाज में उनके उचित स्थान से वंचित करना हमारी प्रगति के लिए खतरा माना जाता है।

ये प्रथाएँ जनमानस को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हमारे समाज के नैतिक ताने-बाने को भी तोड़ती हैं। इसीलिए “मैं हूं अभिमन्यु” के जरिये इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों को समाप्त कर एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाए।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार
अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस...

Share & Earn