---Advertisement---

Sidhi news:बहरी मारपीट मामले में सियासी रंग,जीतू पटवारी के पोस्ट पर उठा विवाद, ‘भाजपा नेता’ बताने पर सवाल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:बहरी मारपीट मामले में सियासी रंग,जीतू पटवारी के पोस्ट पर उठा विवाद, ‘भाजपा नेता’ बताने पर सवाल,आरोपी यूट्यूबर-पत्रकार बताया गया

Sidhi news:सीधी जिले के बहरी बाजार में महिला से हुई दिनदहाड़े मारपीट की घटना अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने राजनीतिक और सामाजिक बहस को भी जन्म दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा इस घटना को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

वही जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि “भाजपा नेता द्वारा एक महिला की बेरहमी से मारपीट की जा रही है”। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे महिला सुरक्षा से जोड़ते हुए भाजपा पर सवाल खड़े किए, तो वहीं कुछ लोगों ने पोस्ट की तथ्यात्मक स्थिति पर आपत्ति जताई।

साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति संतोष पाठक पर महिला से मारपीट का आरोप है, वह किसी भी राजनीतिक दल का पदाधिकारी या घोषित भाजपा नेता नहीं है। बताया जा रहा है कि संतोष पाठक बीते करीब 6 वर्षों से बहरी क्षेत्र में एक पर्सनल यूट्यूब चैनल के माध्यम से पत्रकारिता का कार्य कर रहा है और खुद को पत्रकार बताता है। इसी आधार पर जीतू पटवारी के पोस्ट को लेकर “गलत पहचान” और “भ्रामक प्रस्तुति” के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Sidhi news:उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला 08 फरवरी 2026 की सुबह का है, जब बहरी बाजार में गोमती लगाकर जीवन यापन करने वाली हेमा सिंह और संतोष पाठक के बीच विवाद हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले गाली-गलौज और चप्पल चलने की स्थिति बनी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

वही इस बीच जीतू पटवारी के पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर यह मांग भी उठने लगी है कि किसी भी संवेदनशील मामले में पोस्ट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूरी है, ताकि किसी व्यक्ति या वर्ग को गलत तरीके से राजनीतिक रंग न दिया जाए।

जहा इस पूरे मामले को लेकर बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने स्पष्ट किया है कि महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो सहित सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग
एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर...

Share & Earn