Sidhi news:चंदरेह में धूमधाम से मनाया गया “राहुल भैया” का जन्मोत्सव

शिव मंदिर में केक काटा, गरीबों को बांटे खाद्यान, कपड़े और कंबल

Sidhi news : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल “राहुल भैया” का जन्मोत्सव इस बार चंदरेह के प्रसिद्ध शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

भगवान शिव के दरबार में केक काटा गया और भगवान भोलेनाथ से उनके लंबे जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में केक वितरण कर खुशी साझा की।

गरीबों को मिला सहारा

Sidhi news : जन्मोत्सव के मौके पर समाजसेवा की झलक भी देखने को मिली। रामपुर नैकिन बाजार और आसपास रहने वाले गरीब, बेरोजगार तथा बेघर लोगों को खाद्यान कपड़े और कंबल बांटे गए। समाजसेवी रूपेश सिंह ने बताया कि करीब 32 निर्धन लोगों को चिन्हित कर उन्हें कपड़े और कंबल सौंपे गए हैं। जिनके पास पहनने के लिए पर्याप्त वस्त्र नहीं थे, उन्हें इस पहल से राहत मिली है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

चंदरेह के उपसरपंच ऋषभ सिंह ने कहा कि हर वर्ष राहुल भैया का जन्मोत्सव क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार उनका मुख्य कार्यक्रम भोपाल में रहा, लेकिन चंदरेह के लोगों ने शिव मंदिर में यह आयोजन कर इसे यादगार बना दिया।

कौन हैं अजय सिंह राहुल भैया?

पूरा नाम: अजय अर्जुन सिंह

जन्म: 23 सितंबर 1955, इलाहाबाद

पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

निर्वाचन क्षेत्र: चुरहट विधानसभा (सीधी)

पारिवारिक पृष्ठभूमि: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे कुंवर अर्जुन सिंह के पुत्र

शिक्षा: एम.ए. (अर्थशास्त्र), गोल्ड मेडलिस्ट

राजनीतिक सफर:

अब तक 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

वर्ष 2018 में चुरहट से भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना किया, लेकिन 2023 में शानदार वापसी करते हुए बंपर जीत दर्ज की।

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

क्षेत्र में लोकप्रियता

राहुल भैया को विंध्य क्षेत्र की राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। वे सीधे जनता से जुड़े रहने और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। जन्मदिन का यह आयोजन भी उनकी लोकप्रियता और जनसेवा भाव को दर्शाता है।