---Advertisement---

Sidhi news:सीधी: मझौली पुलिस की तत्परता: लापता नाबालिग किशोरी को 24 घंटे के भीतर ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में मझौली पुलिस ने एक लापता नाबालिग किशोरी को सुरक्षित ढूंढकर महज 24 घंटे के भीतर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

Sidhi news:नाबालिग किशोरी अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Sidhi news:मझौली पुलिस ने अथक प्रयास और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं की मदद से किशोरी का पता लगाया, जो अपनी सहेली के घर चली गई थी। पुलिस टीम ने किशोरी को सुरक्षित थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा सउनि अरुण सिंह, प्रधान आर0 राजीव यादव एवं जीतेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

---Advertisement---
Share & Earn