---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी; घायल की मदद करने वाले ‘राहवीर’ को मिलेंगे ₹25,000

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा 

Sidhi news:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल नेतृत्व में सीधी पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” की थीम पर आधारित ‘यातायात जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उद्देश्य:* दुर्घटना मुक्त सीधी

Sidhi news:इस जागरूकता रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग और यातायात संकेतों के पालन हेतु प्रेरित करेगा।

राहवीर योजना’ का होगा व्यापक प्रचार

जागरूकता अभियान के दौरान शासन की ‘राहवीर योजना’ पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत:

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर्स’ (दुर्घटना के तत्काल बाद का शुरुआती एक घंटा) में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार व्यक्ति को मध्य प्रदेश शासन द्वारा ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य आम नागरिकों के मन से पुलिसिया कार्रवाई का डर निकालकर उन्हें घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थिति

Sidhi news:इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक बीरेंद्र कुमरे, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है, ताकि अनमोल जीवन को बचाया जा सके।

---Advertisement---
Share & Earn