---Advertisement---

Sidhi news:स्मार्ट सिटी योजना में लगा पलीता, 10 मीटर सड़क भी है अधूरी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी शहर के स्मार्ट सिटी योजना बनाने की प्लान तो की गई थी लेकिन इस पर अब पलीता लग गया है। स्थिति यह है कि तत्कालीन कलेक्टर रहे अभिषेक सिंह द्वारा सूखा नाला के किनारे सड़क निर्माण कराया गया।

उनके जाने के बाद उस पर भी अब ग्रहण लग गया है। स्थिति यह है कि 10 मीटर सड़क अभी भी खंडहर की स्थिति में है। जिस वजह से आवागवन में काफी दिक्कतें हो रही है।

Sidhi news:मालूम हो कि सूखा नाला गोपालदास मार्ग के पास जैसे ही कलेक्ट्रेट रोड की तरफ वाहन जाते हैं वहां 10 मीटर की सड़क खंडहर में है। जिस वजह से आवागवन में दिक्कतें होती है। इसके साथ ही स्ट्रीटलाइट का अभाव भी बना हुआ है। ऐसे में स्मार्ट सिटी योजना को पलीता लगाने में विभागीय अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यदि यह सड़क बन जाए एवं लाइट की सुविधा शुरू हो जाए तो अधिकतर वाहन इस मार्ग से गुजरने लगेंगे।

Sidhi news:जिससे बाजार में भीड़ की स्थिति कम हो सकती है। लेकिन इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि यहां आने वाले लोग यहां खंडहर सड़कों के कारण परेशान होते हैं। वहीं आवागवन में दिक्कत तो होती है साथ ही सड़क में शराबियों का जमावड़ा भी लगता है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn