---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले में रफ्तार का कहर: चंदवाही के पास बोलेरो-बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा ग्राम चंदवाही के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो वाहन बहरी से सीधी की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के आमने-सामने की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया।

Sidhi news:स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बहरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा बोलेरो वाहन को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें NH-39 पर ‘पाताल सुरंग’ का खतरा,अमिलई गांव में सड़क धंसी, 2 दिन में 3 बड़े हादसे,प्रशासन बेखबर 
NH-39 पर ‘पाताल सुरंग’ का खतरा,अमिलई गांव में सड़क धंसी, 2 दिन में 3 बड़े हादसे,प्रशासन बेखबर 

NH-39 पर ‘पाताल सुरंग’ का बढ़ा खतरा,अमिलई गांव में सड़क धंसी, 2 दिन में...

Share & Earn