---Advertisement---

Sidhi news:सीधी में रफ्तार का कहर: तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, मां और 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मड़वास मार्केट के पास बेरिया तिराहे पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार मां और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर दो महिलाएं और एक 4 वर्षीय बच्ची सवार थीं। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

Sidhi news:मृतकों की पहचान सुशीला सेन (पति मुंद्रिका सेन) और उनकी 4 वर्षीय पुत्री दुर्गा सेन, निवासी झझरा टोला के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम प्रेमवती सिंह गौड़ (पति पुनदेव सिंह गौड़), उम्र 35 वर्ष, निवासी अमहिया बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घरेलू हिंसा व मारपीट के दो आरोपी सलाखों के पीछे, लेकिन पुलिस मामला क्यों नहीं करती सार्वजनिक उठ रहे सवाल
घरेलू हिंसा व मारपीट के दो आरोपी सलाखों के पीछे, लेकिन पुलिस मामला क्यों नहीं करती सार्वजनिक उठ रहे सवाल

घरेलू हिंसा व मारपीट के दो आरोपी सलाखों के पीछे रिपोर्टर – राजबहोर केवट,...

Share & Earn