---Advertisement---

Sidhi news:जिला टास्क फोर्स की सख्ती जारी, सोन नदी घाटों पर सघन जांच

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:चुरहट-रामपुर नैकिन क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई, अनाधिकृत रेत परिवहन करते वाहन पकड़े

सीधी जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में, उपखंड मजिस्ट्रेट चुरहट श्री शैलेश द्विवेदी एवं जिला खनिज अधिकारी श्री कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में संयुक्त खनिज-राजस्व दल द्वारा तहसील चुरहट एवं रामपुर नैकिन के अंतर्गत अकौरी, तरिहा, हनुमानगढ़ सहित सोन नदी से लगे विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

Sidhi news:जांच के दौरान बघवार क्षेत्र में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए वाहन क्रमांक MP07HB4258, MP17ZN5161, MP19HA7389 एवं UP91T4532 को नियमानुसार मय खनिज जब्त कर सुरक्षार्थ थाना रामपुर नैकिन एवं पिपरांव चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई तहसीलदार रामपुर नैकिन श्री आशीष मिश्रा एवं खनि निरीक्षक श्री शिशिर यादव के नेतृत्व में की गई।

इसी क्रम में उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी श्री विकास आनंद के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार कुसमी श्री नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व दल द्वारा एक मिनी ट्रक को खनिज रेत के ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Sidhi news:जब्त समस्त वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमवंशी द्वारा जिला टास्क फोर्स की दैनिक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी sdm विकास कुमार आनंद बने चुरहट के एसडीएम, चुरहट कुसमी और सिहावल में भी तबादला
कुसमी sdm विकास कुमार आनंद बने चुरहट के एसडीएम, चुरहट कुसमी और सिहावल में भी तबादला

सीधी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,कुसमी sdm विकास कुमार आनंद बने चुरहट के एसडीएम, चुरहट...

Share & Earn