---Advertisement---

Sidhi news:सुबह से ही प्रचंड हो जाती हैं सूर्य की किरणें

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी. जिले में अब गर्मी की तपिस दिनोदिन बढ़ रही है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से सूर्य देव की किरणे प्रचंड रूप धारण कर लेती है। लिहाजा घर से बाहर दोपहर में निकलना काफी भारी पड़ रहा है। तेज धूप एवं गर्म हवाओं के चलते बाजारों में दोपहर सन्नाटा पसर जाता है। जिला मुख्यालय में जहां दोपहर सड़कों में भारी जाम की स्थिति निर्मित होती थी भीषण गर्मी के चलते सड़कें भी खाली दिखाई देने लगती है। सबसे ज्यादा परेशानी सफर करने वालों को हो रही है।

Sidhi news:स्थिति यह है कि अब लोग घर से बाहर निकलते हैं दोपहर में तेज धूप एवं लू से बचने 40 के लिए गमछा या नकाब का सहारा लेने लगे हैं। जिससे लू के थपेडों से बचा जा सके। भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलने पर लोगों को शीतल पेय जल की जरूरत भी महसूस होती है इस वजह से लोग पानी की तलाश में भी इधर-उधर भटकते देखे जा सकते हैं। आर्थिक रूप से सक्षम लोग तो होटलों से पानी के पाउच या बाटल लेकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लोग हैण्डपम्प की तलाश में भटकते देखे जाते हैं। यह व्यवस्था न होने पर वह पानी के लिए होटलों में भी जाकर सम्पर्क बनाते हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के मुख्य क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक प्याऊ का संचालन शुरू किया गया है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn