---Advertisement---

ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत,रेत कारोबारी का ट्रैक्टर चलाता था युवक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत,रेत कारोबारी का ट्रैक्टर चलाता था युवक

संजय सिंह मझौली

थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत पोड़ी निवासी युवक का 23 मार्च की मध्य रात्रि को ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।ग्रामीणों की माने तो रेत कारोबारी के ट्रैक्टर चालक का उसके अवैध कारोबार के चलते बलि चढ़ गया और ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिजनों एवं ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।

परिजनों के मुताबिक छोटेलाल उर्फ छोटू पिता विश्राम कोल उम्र 25 वर्ष निवासी पोंड़ी (पांड़) थाना मझौली जिला सीधी (म प्र) रोज की तरह 23 मार्च को रात रामजी पांडेय निवासी दड़ौर थाना मझौली जिला सीधी का ट्रैक्टर चलाने के लिए घर से गया था और जब सुबह नहीं आया तो पता किया गया जिसमें जानकारी मिली कि ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई है जिसे पुलिस द्वारा मरचुरी में ले जाकर रखवाया गया है एवं जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुआ है वह सोनालिका नीला कलर का ट्रैक्टर थाना में ले जाकर खड़ा कराया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रामजी पांडेय के द्वारा लंबे समय से रेत उत्खनन एवं परिवहन का कारोबार किया जा रहा है और दूसरो के ट्रैक्टर वाहन को किराए पर लेकर रेत का कारोबार करता है।मृतक उसी के ट्रैक्टर को चलाता था।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल
जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल

जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल...

Share & Earn