---Advertisement---

Sidhi news:सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के अमिलिया मुख्य बाजार के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।

Sidhi news:इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिकअप वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही साफ देखी जा सकती है। यह दर्दनाक घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

वहीं घायल युवक की पहचान सनत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया बेलगाम
दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया बेलगाम

दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया...

Share & Earn