---Advertisement---

Sidhi news:जनजातीय गौरव दिवस समारोह 15 नवंबर को अटल आडिटोरियम सीधी में

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा (8839395183)

Sidhi news:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जन्म जयंती वर्ष, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम मेगा इवेन्ट कार्यक्रम सांसद डाॅ. राजेश मिश्र के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री धौहनी कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक चुरहट श्री अजय सिंह ‘राहुल’, अध्यक्ष जिला पंचायत मन्जू रामजी सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में दिनांक 15 नवंबर 2024 को अटल ऑडिटोरियम सीधी में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण बिहार राज्य के जमुई जिले से प्रातः 11 बजे से होगा तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम 10 बजे से 11 बजे के बीच आयोजित होगा।

Sidhi news:इस कार्यक्रम में पीएम जनमन की उपलब्धियां एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ज्ञातव्य हो कि सीधी जिले के 134 जनजातीय ग्रामों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में सम्मिलित किया गया है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद...

Share & Earn