---Advertisement---

Sidhi news:वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 एवं 20 फरवरी को

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news: सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों, विशेष रूप से सामुदायिक वन अधिकार एवं धारा 3(1) अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों की मान्यता विषयक दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण अधिनियम के क्रियान्वयन से जुड़े उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समितियों के शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों के लिए आयोजित किया जाएगा।

Sidhi news:जारी आदेशानुसार प्रशिक्षण 19 एवं 20 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में श्री कमल किशोर आर्माे, श्री सार्थक त्यागी, श्री सत्यशोभन दास एवं श्री लखन मरावी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देंगे।

प्रथम दिवस (19 फरवरी) के प्रशिक्षण में विभिन्न उपखण्डों के प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल होंगे।

द्वितीय दिवस (20 फरवरी) के प्रशिक्षण में श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री संतोष सिंह गोड, श्रीमती देववत सिंह (जनपद सदस्य सीधी), श्रीमती माया कोल, श्री केमलभान सिंह, श्री हीरा कुमार सिंह (जनपद सदस्य रामपुर नैकिन), श्री शिवभान सिंह, श्रीमती रानू सिंह, श्री दीपक कोल (जनपद सदस्य मझौली), श्रीमती वंदना सिंह, श्री मुन्ना कोल, श्री सम्पूर्ण सिंह (जनपद सदस्य सिहावल), श्री अतिबल सिंह, श्री भानू प्रताप सिंह एवं श्रीमती सावित्री पनिका (जनपद सदस्य कुसमी) सहित अन्य अशासकीय सदस्य शामिल होंगे।

Sidhi news:कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के रूप में श्री एस.डी. सोनवानी (एसडीओ वन सीधी), श्री राजेश पारस (नायब तहसीलदार मड़वास), श्री धनंजय मिश्रा (अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी), श्री सूर्यप्रताप सिंह, श्री बृजेन्द्र कुमार बुनकर, श्री रजनीश मिश्रा, श्री लालता केवट एवं श्री कृष्णपाल सिंह को नामांकित किया गया है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण-प्रबंधन को सुदृढ़ करना है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस का पर्याप्त भण्डार है मौजूद - मुख्य सचिव
पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस का पर्याप्त भण्डार है मौजूद - मुख्य सचिव

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:कलेक्टर गैस के वितरण तथा भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखें...

Share & Earn