---Advertisement---

Sidhi news:न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में 41 वाँ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:102 की जाँच,25 मरीज़ निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना

Sidhi news:न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में आज 10 फरवरी को ऋषिकेश फ़ाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश आश्रम बड़ा बांध हनुमानगढ़ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन की ऋँखला में यह इकतालीसवाँ नेत्र परीक्षण शिविर था। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक माह की 10 तारीख को आयोजित किया जाता है। शिविर में हनुमानगढ़ सहित आस पास के लगभग बीस गाँवों से एक सौ दो मरीज नेत्र जाँच करवाने पहुँचे। पिछले माह जिन मरीज़ों का मोतियाबिंद ऑपरेशन  किया गया था उनका फॉलोअप चेकप करने के उपरांत निःशुल्क चश्में वितरित किए गए।

Sidhi news:आज के शिविर में सभी आगंतुकों को ऋषिकेश फाउंडेशन के सेवदारों द्वारा जलपान करवाया गया। फिर चिकित्सकों द्वारा मरीज़ों नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार निःशुल्क आई ड्राप वितरित किए गए । जाँच के बाद 25 मरीजों को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। सेवादरों द्वारा शिविर में पहुँचे सभी आगंतुकों को बिस्किट भेंट किए गए। चित्रकूट जाने वाले सभी मरीज़ों को बिस्किट के साथ भोजन के पैकेट भी भेंट किए गए।

ऋषिकेश फ़ाउंडेशन परिवार सभी मरीज़ों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य लाभ की कामना करता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn