Sidhi news:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशासक श्रीमती सरोज खरे ने किया।
Sidhi news:इस अवसर पर शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने रैली के दौरान जागरूकता के नारे लगाते हुए लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया।
रैली में “जाग रही है देश की नारी, होश में सबको रहना है” तथा “अबला-अबला बहुत सुन लिया, अब नहीं अबला सुनना है” जैसे नारों के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। समाज में महिलाओं की सहभागिता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Sidhi news:कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, अपने अधिकारों को पहचानें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ से सहायता लेने में संकोच न करें।
इस अवसर पर केस वर्कर अरुणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, मंजुला मिश्रा, केयरटेकर इंदु तिवारी, सुरक्षा गार्ड अजय केवट सहित शौर्य दल की बालिकाएं उपस्थित रहीं।


