---Advertisement---

Sidhi news:जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर शिवसेना का कड़ा रुख, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:जिला अस्पताल की अव्यवस्था एवं डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे एवं जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह के नेतृत्व में जिला अपार कलेक्टर को मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की स्थिति सुधारने और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि जिला अस्पताल में कई डॉक्टर अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं और मरीजों को सरकारी अस्पताल में उचित उपचार देने के बजाय अपने निजी क्लिनिक में आने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे गरीब और असहाय मरीजों को भारी परेशानियों के साथ आर्थिक शोषण का भी सामना करना पड़ रहा है।

Sidhi news:शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का दायित्व है कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ उपचार करें, लेकिन कुछ डॉक्टर अस्पताल की ड्यूटी से अधिक अपने निजी क्लिनिक में व्यस्त रहते हैं, जो शासन की व्यवस्था और जनता के अधिकारों के खिलाफ है।

शिवसेना ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जो डॉक्टर अस्पताल की ड्यूटी में लापरवाही कर निजी क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे और जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना जिला इकाई जनहित में संबंधित निजी क्लिनिकों का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Sidhi news:इस बीच प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला मंत्री आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री सुनील रावत, विधान सभा संपर्क प्रमुख सागर सिंह चौहान नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, सोनम सिंह चौहान ,आदर्श सिंह चौहान,जय राम सिंह चौहान उर्फ जैकी, राहुल सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान उर्फ लाल बाबू,आशीष सिंह चौहान,रामाधार गोस्वामी,सहित कई शिव सैनिक रहे मौजूद

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर!
निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर!

निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष...

Share & Earn