---Advertisement---

Sidhi news:जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 100 आवेदकों की समस्याएं

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Sidhi news:जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 100 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

सीईओ ने स्पष्ट किया कि जिन आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित है, उन्हें विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही हितग्राहियों को समय पर सूचना देना भी अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जाए, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

Sidhi news:इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चुरहट के झदवा धाम बूढ़ी माता मंदिर में अभ्यंत गुरुकुलम द्वारा भंडारे का आयोजन
चुरहट के झदवा धाम बूढ़ी माता मंदिर में अभ्यंत गुरुकुलम द्वारा भंडारे का आयोजन

चुरहट के झदवा धाम बूढ़ी माता मंदिर में अभ्यंत गुरुकुलम द्वारा भंडारे का आयोजन...

Share & Earn