---Advertisement---

Sidhi news:पिपराँव पुलिस की तत्परता: डांट से नाराज होकर महाराष्ट्र गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने कराया परिजनों से मिलाप 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, सीधी पुलिस ने तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14.03.2026 को चौकी पिपराँव में एक परिजन ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की।

पुलिस कार्यवाही एवं तकनीकी विश्लेषण

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व एवं चौकी प्रभारी पिपराँव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा की टीम ने मामले में मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जाँच के दौरान किशोरी की लोकेशन महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में पाई गई।

कुशल काउंसलिंग से हुई वापसी

Sidhi news:जाँच में यह तथ्य सामने आया कि किशोरी की हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा के पेपर अच्छे नहीं गए थे, जिस कारण परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह बिना बताए अपनी मौसी के घर औरंगाबाद चली गई थी।

पुलिस टीम ने किशोरी से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया और उसे निरंतर समझाइश (काउंसलिंग) दी। पुलिस के भरोसे और समझाइश के बाद किशोरी वापस आने को तैयार हुई, जिसके बाद उसे सकुशल दस्तयाब कर सीधी लाया गया।

परिजनों के सुपुर्दगी

आज समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

मुख्य भूमिका

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराँव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 
“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 

“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन...

Share & Earn