---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमोड़ी पुलिस ने 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी शामिल

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 01 स्थाई वारंटी सहित कुल 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

कार्यवाही का विवरण

Sidhi news:​थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर उन आरोपियों को दबोचा जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में एक ऐसा अपराधी भी शामिल है जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
​गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण:
​अजय शंकर पनिका पिता बुद्धसेन पनिका (निवासी टेगवा): माननीय न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।

​संजू साकेत पति सूरज साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)
​सूरज साकेत पिता विश्वनाथ साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)
​विश्वनाथ साकेत पिता बंभोली साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)
​सुनील साकेत पिता विश्वनाथ साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)
​अमित कुमार बैगा पिता रंग देव बैगा (निवासी गांधीग्राम)
​उपरोक्त सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। सभी को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

सराहनीय टीम

​इस प्रभावी कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा: उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी जमोड़ी)
​प्रधान आरक्षक: सुनील बागरी, गुरु प्रसन्न सिंह
​आरक्षक: मानेंद्र, अभिषेक महिला आरक्षक: सविता तिवारी

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान
सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान

सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी...

Share & Earn