---Advertisement---

Sidhi news:सुने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोना-चांदी,नकदी और साड़ी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत ग्राम सिलवार में चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य किसी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार के लोग वापस लौटे और घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवर व नकदी सहित साड़ी गायब थे.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्र पिता रामचरित मिश्र उम्र 60 वर्ष निवासी सिलवार चौकी पथरौला थाना मडवास थाना में मौखिक रिपोर्ट में लेख कराया कि दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समय करीबन शाम 7 बजे मैं सपरिवार अपने भांजे के बच्ची की शादी में ग्राम मुडहेरिया थाना मझौली चला गया था। घर पर कोई नही थी। शादी कार्यक्रम से समय करीबन 3 बजे भोर में वापस घर आया तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. तब मैं, घर के अंदर जाकर देखा तो मेरे पत्नी के पेटी का ताला टूटा था तथा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था.इसके बाद छोटी बहू के कमरे में जाकर देखा तो आलमारी व लाकर टूटा हुआ था तथा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी प्रेमवती मिश्रा व वहू उमा मिश्रा के आने पर पूंछा तो निम्न सामान चोरी होना बताये। लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात

नगदी 10000 रू और साड़ी दिनांक 21 की दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर पेटी व आलमारी का ताला/लाकर तोडकर पुराना इस्तेमाली उक्त समान चोरी कर ले गये है।

घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच जायजा लेकर कार्यवाही कर रही है पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 331/4 और 305 / A मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल
Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों...

Share & Earn