---Advertisement---

ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस की चौतरफा कार्यवाही, एक ही दिन में अवैध शराब बिक्री के 104 मामले दर्ज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस की चौतरफा कार्यवाही, एक ही दिन में अवैध शराब बिक्री के 104 मामले दर्ज

​30 से अधिक विशेष टीमों ने दी दबिश; 444 लीटर अवैध शराब के साथ 104 आरोपी गिरफ्तार

​ पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा श्री गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘अभियान प्रहार 2.0’ के क्रम में सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में 24 जनवरी को जिले भर में एकदिवसीय संभाग स्तरीय विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान की मुख्य उपलब्धियां

​सघन चेकिंग

अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में 30 से भी अधिक विशेष टीमें गठित कर रवाना की गई थीं।

त्वरित कार्यवाही

इन टीमों ने मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब विक्रय करने वाले 104 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा।

बरामदगी

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 104 पृथक-पृथक मामले दर्ज किए हैं। *कार्यवाही के दौरान कुल 444 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसका कुल बाजार मूल्य लगभग 1,37,200 रुपये है।*

पुलिस अधीक्षक नें कहा

​”अभियान प्रहार 2.0 के अंतर्गत हमारी टीमें अवैध मादक पदार्थों और शराब के विरुद्ध निरंतर सक्रिय हैं। कल की कार्यवाही इसी निरंतरता का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य अवैध नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी ताकि सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

श्री संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी

​टीम की भूमिका

​इस सघन अभियान को सफल बनाने में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित उनकी गठित टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप
रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप

रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप उमरिया तपस...

Share & Earn