---Advertisement---

सीधी: मझौली पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में लापता नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय /एसडीओपी कुसमी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में मझौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग किशोरी को गायब होने के महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है।

घटना का विवरण: नाराजगी में छोड़ा था घर

थाना मझौली में परिजनों ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि किशोरी माता-पिता द्वारा किसी बात पर दी गई डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Sidhi news:गठित टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। अथक परिश्रम के बाद पुलिस को सटीक जानकारी प्राप्त हुई कि लापता किशोरी पड़ोसी जिले शहडोल के थाना ब्योहारी क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। थाना लाकर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई और किशोरी की उचित काउंसलिंग के उपरांत उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

*सराहनीय भूमिका* 

Sidhi news:इस सफल दस्तयाबी में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा: उप निरीक्षक विशाल शर्मा (थाना प्रभारी मझौली),सउनि संतोष साकेत,प्रधान आरक्षक: विजय सिंह, राजकुमार आरक्षक: संजय पटेल का सराहनीय योगदान रहा.

---Advertisement---
Share & Earn