---Advertisement---

सिगरेट को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिगरेट को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार

मध्य प्रदेश – सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता पवन को शराब पिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर घर से ले गया था। रास्ते में उनका दूसरा साथी इरशाद खान भी मिल गया। तीनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इधर पवन की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मोरवा थाने के सामने जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एशोशिएशन ने से.नि.कर्मचारियों का किया सम्मान 
ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एशोशिएशन ने से.नि.कर्मचारियों का किया सम्मान 

ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एशोशिएशन ने से.नि.कर्मचारियों का किया सम्मान  सीधी । जनजातीय कार्य विभाग...

Share & Earn